महाराष्ट्र: जलगांव में शरद पवार गुट का बड़ा प्रदर्शन, सरकारी गाड़ियों को रोका

जलगांव, 22 मई । नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया है।

कार्यकर्ताओं ने सरकारी गाड़ियों को रोककर आवाजाही बंद कर दी है। इससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। जिससे वहां मौजूद लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।

यह प्रदर्शन किसानों के लिए 25 प्रतिशत डीजल आरक्षण की मांग को लेकर किया जा रहा है। शरद पवार गुट के कार्यकर्ता हर तालुका स्तर पर इस मांग को लेकर काफी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर सरकारी वाहनों को रोक लिया है और सरकार के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।

शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे जिलाधिकारी समेत किसी भी अधिकारी की गाड़ी को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने देंगे। प्रदर्शन की वजह से कई सरकारी गाड़ियां कार्यालय के अंदर फंस गई हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चाहे कितना भी समय हो, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को सरकारी गाड़ियों से घर नहीं जाने दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने साफ चेतावनी दी है कि कल से पूरे जिले के हर तालुका में सरकारी गाड़ियों को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों को गाड़ियों में घूमने की अब इजाजत नहीं दी जाएगी।

शरद पवार गुट के इस आंदोलन से जलगांव प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं के आक्रामक रुख की वजह से प्रशासन सतर्क हो गया है।

यह प्रदर्शन किसानों की समस्याओं और उन्हें डीजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुरू किया गया है। शरद पवार गुट के नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

ट्रेडिंग न्यूज

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement