समुद्र से लेकर आकाश तक अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: पीएम

नई दिल्ली, 28 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' में आप सबसे से जुड़ कर मुझे अत्यंत आनंद हो रहा है। 2026 का आधा वर्ष बीतने को है, इन छह महीनों में 'मन की बात' में देशवासियों के अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की गई है। जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की है, जो देशवासियों को गर्व से भर देगा। ये सफलताएं देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं।

पीएम ने कहा कि हाल ही में कोलकाता में मुझे नौसेना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। वहां आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों की डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग तक सबकुछ स्वदेशी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जून के महीने में ही एविशन सेक्टर में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई है। सी-295 विमान मेड इन इंडिया है और इस विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है। ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मजबूत हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इसी महीने डीआरडीओ ने स्वदेशी लांग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। इसे डीआरडीओ की लेबोरेटरी और इंडियन इंडस्ट्री पार्टनर्स ने मिलकर बनाया है। उन्होंने कहा कि आज समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि जून में एक और आयोजन हुआ, जिसमें पूरी दुनिया भारत के प्रयासों से जुड़ी। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था। इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक कार्यक्रम किए गए। हमारे देश में करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रम किए।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter