राष्ट्रीय - पेज 126
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय उदयपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। बड़ी सौगातों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से पहले मुख्यमंत्री ने झाड़ोल के बीड़ा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मॉर्निंग वॉक की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं।
'तिरंगे' को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की रविवार को जयंती है। 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे वेंकैया को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की स्थिति बनी हुई है, इसलिए रविवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को घोषणा की कि नीट-यूजी 2026 के अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के लिए काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी और शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा।।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और मरुस्थलीकरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचार का सहारा लेने का आह्वान किया।
प्रवर्तन निदेशालय ने अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर की ठगी करने वाले कॉल सेंटर घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोवा, दिल्ली और हरियाणा में 187.13 करोड़ रुपए की लग्जरी फार्महाउस, विला और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं।
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से चल रही श्री अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। भारी बारिश और मरम्मत के काम के कारण हाईवे पर श्री अमरनाथ यात्रा के काफिले कोकश्मीर घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भोगापुरम में विकास परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


