राष्ट्रीय - पेज 124
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित अपनी मासिक अपील 'योगी की पाती' जारी करते हुए सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक समरसता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है।।
निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रविवार को बांग्लादेश सरकार से अवामी लीग पर लगे बैन को हटाने और देश से बाहर हुईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस लौटने में मदद करने की अपील की।
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को उस समय चर्चा में आ गए, जब दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित रूप से चप्पल फेंकी गई। घटना के बाद पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने आरोप लगाया कि उन पर चाकू से हमला करने की भी कोशिश की गई।
दिल्ली सरकार ने राजधानी की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और पेशेवर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) के अंतर्गत कार्यरत स्टाफ जैसे प्रोजक्ट ऑफिसर (पीओ), डिस्ट्रिक्ट प्रोजक्ट ऑफिसर (डीपीओ) और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर (पीसी) के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। जदयू सांसद संजय झा, भाजपा सांसद करण भूषण सिंह, भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसे भारत के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है।
दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में रविवार को 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' नामक एक विशिष्ट सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान की मंगलकारी धुन और प्रार्थना के साथ हुई।
दुनिया के 12वें सबसे ऊंची चोटी, ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान 30 जुलाई, 2026 को 6,600 मीटर की ऊंचाई पर (कैंप-2 से कैंप-3 के रास्ते में) एक भयानक हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) में पर्वतारोहियों की दुखद मौत हो गई। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि अब तक देश के दो पवर्तारोहियों का शव मिल गया है और बाकी की तलाश जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में हर नागरिक, खासकर युवाओं से शामिल होने की अपील की।
भारतीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


