राष्ट्रीय - पेज 138
मुंबई के माहिम कॉजवे पर मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही केटीएम बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश और तेज तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई बारिश ने पहले ही यातायात व्यवस्था को चरमरा दिया है, जबकि कई इलाकों में जलभराव से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरु के बताए आदर्शों, संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम में बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई तथा अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया।
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। भाकपा (माओवादी) संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को उसके दो प्रमुख सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि (गुरु पूर्णिमा) पर बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान ने गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं के प्रति आदर जताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षकों को बधाई दी है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


