राष्ट्रीय - पेज 141
ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार महिला की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह नहर से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच जंतर-मंतर और आसपास के प्रदर्शन स्थलों पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2873 लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, इन लोगों की पहचान फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई है।
पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के समग्र विकास और जन कल्याण पर विस्तृत चर्चा की।।
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1452 की सोमवार को विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुएं का संकेत मिलने के बाद एहतियातन गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने 25 जुलाई को विभिन्न छात्र संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र-युवा संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन और बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर जानकारी जारी करते हुए सोमवार को बताया कि राज्यभर में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया।
आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में एक सरकारी स्कूल में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग' के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के साथ मंच साझा करने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत भ्रष्टाचार, प्रश्न-पत्र लीक और सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षाओं में हेरफेर से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। फिलहाल, हाईकोर्ट ने गडकरी की याचिका को मंजूर किया है और अंतरिम राहत की मांग पर सुनवाई तय की है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


