राष्ट्रीय - पेज 155
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में नीट पेपर लीक मुद्दे पर रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से अनुरोध किया कि वे व्यवस्था को लेकर सभी दलों के फ्लोर नेताओं से चर्चा कर अवगत कराएं।
जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्टअटैक से मौत होने की खबर बुधवार को सोशल मीडिया और इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, जांच के बाद यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला।
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के इस्तेमाल से ई10 पेट्रोल के लिए डिजाइन किए गए कुछ पुराने वाहनों में ईंधन दक्षता (माइलेज) में मामूली कमी आ सकती है। हालांकि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहनों में खराबी आने का कोई सत्यापित (वेरिफाइड) प्रमाण नहीं मिला है।
राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा होगी, जिसमें राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति और ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों को भरने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
आज के दौर में जब इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, तब भी रेडियो की अपनी एक खास पहचान है। देश के दूर-दराज इलाकों तक खबरें, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने वाला रेडियो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ओर से चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
खराब मौसम के कारण बुधवार को लगातार चौथे दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित रही और बालटाल तथा नुनवान (पहलगाम) के ट्रांजिट कैंपों और बेस कैंपों में ठहरे सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे।।
सुरक्षा कारणों से बुधवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
छात्रों के विरोध प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
हिंदू धर्म में सावन के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


