राष्ट्रीय - पेज 167
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गृह मंत्रालय की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, वेस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे और नशीले पदार्थों की रोकथाम पर केंद्रित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
-
'खेडां वतन पंजाब दियां' का चौथा सीजन शनिवार को बठिंडा से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
-
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। जल्द ही नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों उन्हें देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 सितंबर को शाम 7 बजे श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर 48 स्कूली शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' प्रदान करेंगी।
-
प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही शिक्षक दिवस की बधाई दी है।
-
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंधी और भारी बारिश के कारण उड़ानों के संचालन में बाधा आई, जिससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर कम से कम नौ उड़ानें दूसरी जगह भेजनी पड़ीं और 400 से ज्यादा फ्लाइट्स देर से चलीं।
-
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ17 के सफल लॉन्च पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।।
-
पश्चिम बंगाल में पहली बार गीता पाठ करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि पहली मांग है कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करवाया जाए, दूसरी गोमाता को राज माता का दर्जा दिया जाए और तीसरी काली पूजा के दौरान गलियों-मोहल्लों में होने वाले छोटे-छोटे दंगे अब बंद होने चाहिए, अब हर-हर गंगे होना चाहिए।
-
दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 'एटीएम चोरी करने वाले गैंग' के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने राजस्थान के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.