राष्ट्रीय - पेज 169
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू पहुंचकर श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।।
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले बुधवार को गुंडिचा मंदिर में 'गुंडिचा मार्जन' रस्म निभाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आए और उन्होंने पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मानसून की सक्रियता के बावजूद क्षेत्र में व्यापक और तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल को आगरा की प्रसिद्ध मार्बल इनले वर्क बॉक्स भेंट किए जाने के बाद शहर के पिएत्रा ड्यूरा (पच्चीकारी) शिल्प से जुड़े कारीगरों और हस्तशिल्प समुदाय में खुशी का माहौल है। सदियों पुरानी इस कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 15 जुलाई से अपनी टिकट बुकिंग वेबसाइट का नया और आधुनिक संस्करण लॉन्च करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।।
देश भर में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अपने व्यापक गुणवत्ता निगरानी अभियान के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि देश भर में अपने रिटेल आउटलेट्स पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर निरीक्षण और परीक्षण किए गए।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में मध्यस्थता बैठक से पहले हिंदू पक्ष के सदस्य 'हर-हर महादेव' के नारे लगाते हुए कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हो रही यह बैठक वाराणसी कोर्ट के रिक्रिएशन रूम में होने की उम्मीद है, जहां हिंदू और मुस्लिम पक्ष बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वे रीजनल रिंग रोड (आरआरआर) के उत्तरी हिस्से पर काम शुरू करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दिलाएं। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण का 95 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है।
केतन अग्रवाल की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहीं उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। इस ई-मेल के साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया है, जिसमें वे अपने हाथ में बेटे की तस्वीर थामे हुए फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


