राष्ट्रीय - पेज 175
-
नीट से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 5 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने अदालत के निर्देशों को छात्रों और प्रभावित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत बताते हुए इसे लंबे समय से चल रहे आंदोलन की बड़ी जीत करार दिया।
-
साउथ ईस्टर्न रेलवे (एसईआर) के माल ढुलाई (फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन) को बड़ा बढ़ावा मिला है। भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आद्रा और जॉयचंडी पहाड़ के बीच 272 करोड़ रुपए की लागत से 11 किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
-
देश में पेट्रोल और डीजल की खपत में अगस्त में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह देश में उस महीने के दौरान बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग विजन को 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड' के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने एमएसएमई से कहा कि वे उभरते हुए ग्लोबल ट्रेड के मौकों का फायदा उठाएं और खुद को ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव कंपनियों में बदलें।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में एक महीने का विशेष जनसंपर्क अभियान 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जुड़ा होगा।
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के नासिक जाने वाले हैं। इस दौरान वह कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत आयोजित जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
-
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर होटल अग्निकांड के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी।
-
बिश्केक में मंगलवार को आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान से विदा ली। किर्गिस्तान का दौरा सफलतापूर्वक खत्म करने के पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी द्वारा भारत को "मृत अर्थव्यवस्था" बताए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारतीय नागरिकों के काम को कमतर आंक रहे हैं जबकि देश ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है।
-
मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है और इसकी आहट दिल्ली-एनसीआर के मौसम में दिखाई देने लगी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.