राष्ट्रीय - पेज 174
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के दोहरे मिजाज का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि किसी भी दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक्टर शेखर सुमन के सहयोगी से जुड़े एक मामले में धर्मेश संघानी द्वारा चलाई जा रही कंपनी 'कलानी इम्पेक्स' के ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई बिना जानकारी वाली विदेशी संपत्ति और संदिग्ध क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन को लेकर की गई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा, लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता को पहले ही चुकाई गई रकम को ध्यान में रखते हुए उनकी सजा और जुर्माने को कम कर दिया।।
मध्य प्रदेश का श्योपुर एक बार फिर देश का सबसे बड़े वैज्ञानिक मिशन का गवाह बना। श्योपुर के एरियल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट यानी एडीआरडीई के ड्रॉप जोन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन के मुख्य पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के लिए राम भक्त होना अनिवार्य किए जाने पर कहा कि सर्च कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है और उनकी यह पहल स्वागत योग्य है। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक योग्यताओं के अलावा, भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण होना सबसे आवश्यक और अनिवार्य पात्रता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से संबंधित कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इस दौरान, एजेंसी ने लगभग 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
3 जुलाई 2026 से शुरू हुई श्री अमरनाथ जी यात्रा पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 1.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं।
नासिक की एक विशेष अदालत ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की पूर्व कर्मचारी निदा खान को गर्भावस्था के आधार पर जमानत दे दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


