राष्ट्रीय - पेज 192
-
बिहार की राजधानी पटना में विभिन्न छात्र संगठनों का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए हैं और लोक भवन मार्च के लिए तैयार हैं।
-
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार की पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया।।
-
जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुई हिंसा और बड़े प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी खुफिया व्यवस्था में बदलाव का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने इंटेलिजेंस विंग यानी स्पेशल ब्रांच को निर्देश दिया है कि अब किसी भी बड़े या प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कम से कम 10 अहम जानकारियां जुटाई जाएं और उनका विश्लेषण किया जाए।
-
राजस्थान हाई कोर्ट ने बच्चों की सेहत, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में स्कूल कैंटीन और स्कूल गेट के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक लगा दी है।।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को जापान के प्रमुख वित्तीय और निवेश संस्थानों के टॉप लीडर्स के साथ चर्चा के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने पिछले साल 7.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में काम कर रहा है।।
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय मंगलवार को चेन्नई के इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। यह शहर में साफ-सुथरे और टिकाऊ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा।
-
उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को आने वाले त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जांच और प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है।
-
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने श्रीनगर के सब-जज की अदालत में कैंसर मरीज के परिवार के साथ धोखाधड़ी करने वाले अफाक अहमद ठग के खिलाफ चार्ज-शीट दायर की है। आरोपी अनंतनाग के शिवाला मंदिर के पास हजरतबल स्थित न्यू कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में जम्मू के सुंजवान स्थित बरमुनी रोड पर 10-ग्रीन एन्क्लेव में रहता है।
-
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा है कि कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को एक पीआर स्टंट मानते हैं।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात में स्थित जूनागढ़ के नोबेल आयुर्वेदिक कॉलेज के ट्रस्टी प्रतीक मोरी और फैकल्टी मेंबर डॉ. अभय नलावडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर 'नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन' (एनसीआईएसएम) की हियरिंग कमेटी के एक सदस्य को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.