राष्ट्रीय - पेज 194
-
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
-
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने सोमवार को दिल्ली पुलिस, डीडीए, दिल्ली फायर सर्विस और एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा से जुड़े उन मामलों में जमीनी स्तर पर तेजी से नतीजे लाने पर ध्यान दें, जिनमें कई एजेंसियों के मिलकर काम करने की जरूरत है।।
-
केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से जारी किए गए नए सिम कार्ड नियम सोमवार से लागू हो गए हैं। इसके तहत कोई यूजर अपने नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शंस रख सकता है।
-
सावन महीने के आखिरी सोमवार के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
-
राजधानी दिल्ली में बढ़ती मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों के बीच सफदरजंग अस्पताल ने इससे निपटने के लिए अपनी तैयारियां की हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि दवाएं, इलाज की सुविधाएं और जरूरी देखभाल उपलब्ध हैं।
-
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। नौगछिया इलाके में कजिकोरैया-राघोपुर सीमांत तटबंध रविवार-सोमवार देर रात के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर ध्वस्त हो गया।
-
मुंबई में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 45 वर्षीय जिम्नास्टिक कोच पर 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है।
-
असम के डिब्रूगढ़ में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरबरुआ पुलिस स्टेशन के तहत जोकाई छब्बीस घरिया गांव में देर रात चलाए गए एक ऑपरेशन में पुलिस ने एक कुख्यात आदतन ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।
-
भारत और न्यूजीलैंड द्वारा वेलिंगटन में दूसरी रक्षा रणनीतिक वार्ता शुरू की गई है। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह रक्षा रणनीतिक वार्ता हो रही है।
-
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित 'रोखठोक' संपादकीय में भाजपा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार को घेरा गया है। संपादकीय में स्कूल पोषण आहार की गुणवत्ता, पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम और नागपुर में हुए जेन-जी उत्सव को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.