राष्ट्रीय - पेज 202
-
केंद्र सरकार ने एथेनॉल उत्पादन को लेकर चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के दावों को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि एथेनॉल बनाने के लिए गन्ने के बजाय अब मक्के का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान कई वैश्विक कंपनियों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, निवेश केंद्रित सुधारों और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत आज दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बनता जा रहा है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में भारत के 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और संस्थापकों (फाउंडर्स) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती क्षमता की सराहना करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए अधिक सहयोग और नवाचार पर जोर दिया।
-
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। बताया गया कि वे जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे।
-
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनटीपीसी लिमिटेड और सेल की एक प्रमुख संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) ने सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर सहित विभिन्न 17 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
-
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चार लोगों को सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी। इन चारों लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता एम. गीतानंदन का भी नाम शामिल है।
-
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरना-प्रदर्शन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को कैमराजीवी बताते हुए धरना-प्रदर्शन को ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया।
-
भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल में 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है।
-
हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 29 के पूर्व टीएमसी पार्षद और पूर्व मंत्री व वर्तमान हावड़ा विधायक अरूप रॉय के करीबी सहयोगी माने जाने वाले शैलेश रॉय को हावड़ा सिटी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लेकर पहुंची और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
-
मुंबई के कुर्ला इलाके के कुरैशी नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक इमारत में सामान उठाते वक्त हाइड्रोलिक क्रेन गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.