राष्ट्रीय - पेज 201
-
भारत, अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत शनिवार से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों और खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।।
-
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
-
भारतीय जनता पार्टी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई अहम संगठनात्मक बैठकें करने जा रही है, जिनमें पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्य स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।।
-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सिस्टम में बदलाव करने और यूजीसी के नियमों के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें टेंट लगाने और मंच बनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
-
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की लगातार कोशिशों का नतीजा बताया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की आलोचना की।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि तीन नए आपराधिक कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पुराने "औपनिवेशिक" आपराधिक न्याय प्रणाली की तुलना में अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध हैं।।
-
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने जुलाई 2026 के लिए स्प्यूरियस (नकली) और नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी दवाओं की मासिक रिपोर्ट जारी की है। नियमित नियामक निगरानी के तहत जारी इस रिपोर्ट में देशभर से जांचे गए कई दवा नमूनों में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गई हैं।
-
दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 2,011 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 106 इकाइयां निर्धारित पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रही थीं।
-
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को कोलकाता में मंत्रालय से संबद्ध सांसदों की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की और महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की।।
-
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सियासी और छात्र आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। देवेंद्र महतो ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन को और धार देने की चेतावनी दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.