राष्ट्रीय - पेज 206
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
कैलाश मानसरोवर यात्रा की शनिवार को शुरुआत हो रही है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सिक्किम के नाथू ला दर्रे से अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगा।
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगालवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चल रही है। आयुष मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। पीएम मोदी हाल ही में भारत में सरकार के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित रूप से ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा 21 जून को देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने शुक्रवार को उत्तर जिले के सब्जी मंडी क्षेत्र में पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित समर्पित महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह थाना महिलाओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


