राष्ट्रीय - पेज 233
-
दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव तेज होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने वाले आप विधायक संजीव झा सहित 22 विधायकों के घर के बाहर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
-
नोएडा में लगातार हो रही बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-150 से लेकर सेक्टर-162 तक जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर अंडरपास पानी में डूब गए।
-
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने राज्य पुलिस और सीआईडी की प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर (एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की है।
-
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर आगे भी बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 10 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
-
भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आगे की रणनीति के तौर पर आंदोलनरत छात्र सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने हेमंत सोरेन की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सोमवार को सुभाषित शेयर किया है।
-
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को राज्य सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए रांची की सड़कों पर उतर आए हैं।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन की कांवड़ यात्रा को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक एकता, सेवा, अनुशासन और परस्पर सहयोग का महापर्व बनाने का आह्वान किया है। प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय सनातन परंपरा की ऐसी अनूठी यात्रा है, जो हर वर्ग और समाज को आस्था के एक सूत्र में जोड़ती है।
-
केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन को 13 अगस्त से एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.