राष्ट्रीय - पेज 238
-
जेपीएससी और जेएसएसी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में चार सदस्यीय मंत्री समूह के साथ लंबी बैठक की। यह बैठक सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद हुई है।
-
दिवंगत अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान को शनिवार शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम विदाई के दौरान उसके तीनों भाई अली, उमर और अहजम ने उसे कंधा दिया।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से इन मुलाकातों की जानकारी साझा की।
-
केंद्र सरकार ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को स्पष्ट किया कि यूपीआई से भुगतान करने वाले आम नागरिकों से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन भी पूरी तरह निःशुल्क बने रहेंगे।
-
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अंबेडकरनगर में महिला आरक्षण, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।
-
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात को लेकर पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। बैठक के बाद गठबंधन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा ने यह स्पष्ट किया है कि वह पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
-
नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने जुनैद पर अनुचित व्यवहार और महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
-
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (लोकल बैंक ऑफिसर) के कुल 250 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।।
-
गंगा का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी में बाढ़ से कई घाटों के बीच आवाजाही बाधित हो गई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी आवाजाही प्रभावित हुई है, साथ ही सुरक्षा के उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं।
-
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना 2026 के तहत पुणे जिले के 38,970 पात्र किसानों को कर्जमाफी का बड़ा लाभ मिला है। मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके पात्र किसानों की कर्जमाफी की राशि ऑनलाइन माध्यम से संबंधित बैंकों खातों में हस्तांतरित की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.