राष्ट्रीय - पेज 240
अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 के शुरुआत की घोषणा की।
दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुमंजिला 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में भीषण आग लगने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी।
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों की एक टीम गुरुवार को मालवीय नगर स्थित होटल में फिर से जाएगी। वहां वे उस भयानक अग्निकांड के सिलसिले में विस्तृत फोरेंसिक जांच करेंगे, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा 4 और 5 जून के लिए जारी किए गए येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर के समय आसमान पर घने काले बादल छा गए और कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
देश की रक्षा सेवाओं के लिए संशोधित वित्तीय शक्तियों को मंजूरी दे दी है। देश की रक्षा तैयारियों व सैन्य आवश्यकताओं को तीव्रता से पूरा करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यह मंजूरी प्रदान की है।
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और व्यापक बातचीत की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए।
गुजरात पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पूरे राज्य में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने 501 लोगों को हिरासत में लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


