राष्ट्रीय - पेज 271
-
महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
-
राजस्थान ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की वैज्ञानिक पहचान के लिए एक वेब-बेस्ड असेसमेंट टूल शुरू करके मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह टूल तुरंत डायग्नोस्टिक रिपोर्ट देता है और टेलीमेडिसिन के जरिए स्पेशलिस्ट से सलाह लेने की सुविधा भी देता है।
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'फर्स्ट ग्लोबल ड्रग रेगुलेटरी कॉन्क्लेव 2026' के उद्घाटन सत्र में भारत के रेगुलेटरी विजन को दुनिया के सामने रखा। इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में दवा और मेडिकल उपकरणों की सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार को लेकर वैश्विक सहयोग पर जोर दिया गया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो संदेश के जरिए देश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि अब पेपर माफिया और पेपर लीक करने वाली गैंग को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
-
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) के निर्माण और पुनर्विकास के संबंध में नागरिकों के विचारों को सुनने के लिए एक अलग सेल के गठन का निर्देश दिया है।
-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना एक्सप्रेसवे में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
-
भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
-
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को देश को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह रणनीतिक साझेदारी गैर-विशिष्ट और गैर-वित्तीय आधार पर की गई है।
-
दिल्ली पुलिस ने 'आप' विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान, उनके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर एक महिला के आरोपों के आधार पर दर्ज की गई है, जिसका परिवार फूल बेचकर गुजारा करता है।
-
बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के विवाद में एक दिव्यांग व्यक्ति की कथित हत्या के मामले का पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.