राष्ट्रीय - पेज 314
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सामिक भट्टाचार्य और विधानसभा में पूर्व विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।
मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भारत की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। यह सिर्फ एक ट्रेन लाइन नहीं है बल्कि भारत में हाई-स्पीड रेल तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पर्यटन गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासतौर पर चिनाब नदी के किनारे मौजूद रिवर राफ्टिंग स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) को केंद्र शासित प्रदेश में दूरसंचार सेवाओं से संबंधित अधिकारों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इन अधिकार में सार्वजनिक सुरक्षा या राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान दूरसंचार सेवाओं पर नियंत्रण, सिग्नल इंटरसेप्शन, सेवा निलंबन और संदेशों के डिक्रिप्शन जैसी सुविधाओं का प्रबंधन शामिल है।
बिहार में नई कैबिनेट के गठन के बाद बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नई टीम को लेकर भरोसा जताया और कहा कि सरकार 'विकसित बिहार' के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगी।।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे। जानकारी सामने आई है कि वे भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।
तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर अनिश्चितता के बीच एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने विधायकों से कहा है कि एआईएडीएमके ही आखिरकार राज्य में अगली सरकार बनाएगी।
"मेरे अंदर की अबोध लड़की..." स्नेहमयी चौधरी की ये पंक्तियां सिर्फ एक कविता का हिस्सा नहीं हैं बल्कि जीवन की उन परतों को खोलती हैं जिन्हें अक्सर हम रोजमर्रा की भागदौड़ में महसूस तो करते हैं, लेकिन शब्द नहीं दे पाते। उनकी कविताएं पढ़ते हुए लगता है जैसे कोई बहुत साधारण-सी दिखने वाली बात अचानक हमारे भीतर गहरे उतर गई हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह जानकारी देते हुए एक लेख में भव्य-दिव्य सोमनाथ धाम को समर्पित अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं।
एनसीआर में फिलहाल मौसम का मिजाज लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही, बीच-बीच में सूरज की लुका-छुपी और तेज हवाओं के कारण अभी भी भीषण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


