राष्ट्रीय - पेज 312
-
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दीक्षांत समारोह को सोमवार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान केवल बीमारियों के उपचार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह बीमारियों की रोकथाम पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है।
-
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने आम नागरिकों को 'सेवा और निष्ठा की गौरवशाली विरासत' थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज, शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता और नागरिक प्रतिज्ञा अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
-
दिल्ली पुलिस ने बदरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
-
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को जनहित याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के मैनेजमेंट में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर थे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को ऑस्ट्रेलियन मीडिया खासकर प्रिंट मीडिया ने हाथों-हाथ लिया।
-
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रविवार को गोल मार्केट क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम ऑन संडे' अभियान के तहत सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अभियान का यह लगातार 32वां सप्ताह था।
-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, इस अभियान से जुड़े 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स और स्थानीय निवासियों को हार्दिक बधाई दी है। यह बधाई गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के जरिए महज एक घंटे के भीतर 3.61 लाख से ज्यादा पौधे रोपकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की शानदार उपलब्धि पर दी गई है।
-
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रविवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित नगर विकास एवं आवास विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान 1,047.09 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं के अंतर्गत मुख्य रूप से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज परियोजना और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित विभिन्न कार्य शामिल हैं।
-
भारतीय नौसेना का पारंपरिक पाल युक्त जहाज आईएनएस सुदर्शिनी अमेरिका के ऐतिहासिक बंदरगाह बोस्टन पहुंच गया है। यह नौसेना का एक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक पोत है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.