राष्ट्रीय - पेज 311
-
कश्मीर में बीते 3 जुलाई से संचालित हो रही श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के तहत अब तक 2.75 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी बीच, मंगलवार को 5,335 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों के लिए यह सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नए पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
-
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी।
-
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
-
जुलाई भारत व जापान के बीच टोक्यो में 8वीं भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में बढ़ते संयुक्त सहयोग को और मजबूत बनाना है।
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर चल रही सुनवाई को लेकर सीताराम दास महाराज ने कहा कि हम लोग न्यायप्रिय लोग हैं और न्यायपालिका पर हमारा पूरा विश्वास और भरोसा है। न्यायालय के द्वारा जो भी फैसला आएगा, उसे हम स्वीकार करेंगे।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य के तीन-स्तरीय कैंसर देखभाल कार्यक्रम से कैंसर के इलाज के नतीजों में काफी सुधार हुआ है। इससे जीवित रहने की दर 62 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु में गोहत्या पर पूरी तरह से बैन लगाने के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। 27 मई के हाईकोर्ट ने 1976 के सरकारी आदेश को लागू करके तमिलनाडु में गोहत्या पर राज्यव्यापी प्रतिबंध को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया था।
-
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दीक्षांत समारोह को सोमवार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान केवल बीमारियों के उपचार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह बीमारियों की रोकथाम पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है।
-
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने आम नागरिकों को 'सेवा और निष्ठा की गौरवशाली विरासत' थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज, शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता और नागरिक प्रतिज्ञा अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.