राष्ट्रीय - पेज 321
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आईआईटी मद्रास टेक समिट के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने भाग लिया। इस अवसर पर तकनीक, शोध और नवाचार को लेकर भारत की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद एनडीए में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस जनादेश को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' की पंजाब सरकार राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और विरोध करने वाले नेताओं को निशाना बना रही है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश किया।।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेज दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय रक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपने के अड्डों को नष्ट किया। सेना ने भारत के शत्रुओं की कुटिल योजनाओं को नाकाम किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है। उन्होंने तमिलनाडु के उन सभी मतदाताओं का दिल से आभार जताया, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य की सत्ताधारी सरकार के कई बड़े चेहरे इस चुनाव में हार गए, जिसे गहरी एंटी-इंकंबेंसी का संकेत माना जा रहा है।
दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


