राष्ट्रीय - पेज 327
-
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खुदरा ईंधन की कीमतें घटाने का कोई औचित्य नहीं है।
-
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बेवरेज ब्रांड्स को 'एनर्जी ड्रिंक' शब्द के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर कथित तौर पर गुमराह करने वाले दावों को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को नोटिस जारी किए हैं।।
-
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के कार्यालय पर कथित अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
-
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने जून में पूरे शहर में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई। निगम ने अलग-अलग कारोबारियों से खाने-पीने की चीजों के 709 सैंपल लिए और 1,877 फूड एस्टेब्लिशमेंट (खाने-पीने की दुकानों/प्रतिष्ठानों) की जांच की।
-
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिन्हें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा तैयार किए गए फर्जी, अस्तित्वहीन और काल्पनिक न्यायिक मिसालों का सहारा लिया गया था।।
-
लोनावला ग्रामीण पुलिस व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है।।
-
बहुचर्चित इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सही ठहराया गया था। सोनम पर मई 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है।
-
दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत 1 जून से 30 जून के बीच 193 लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया है। इनमें 48 बच्चे और 145 लापता वयस्क शामिल हैं।
-
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 गुरुवार से शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की प्राप्ति संभव है' के भाव को व्यक्त करते हुए 'संस्कृत सुभाषितम्' शेयर किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.