राष्ट्रीय - पेज 363
-
कांग्रेस ने सोमवार को केरल सरकार की ‘प्रियदर्शिनी’ मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे आम जनता के हित में बड़ा कदम बताया। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
-
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साल्टलेक स्थित दफ्तर में पेश होंगे। उन्हें पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के 'स्कूल-नौकरी के बदले पैसे' (कैश-फॉर-जॉब) मामले में केंद्रीय एजेंसी की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
-
खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। इस मामले को लेकर सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।
-
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर मौसम के बदले हुए तेवरों का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
-
उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश के जेवर में तैयार हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया गया यह एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में शामिल है।
-
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के भगवी गांव की बेटी फ्लाइंग ऑफिसर मीनाक्षी तक्षक ने भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों को देश में आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद हैं।।
-
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने रविवार को कहा कि उसने कई खाद्य कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन कंपनियों पर भ्रामक ब्रांडिंग और उत्पाद से जुड़े दावों के जरिए लेबलिंग नियमों का उल्लंघन का आरोप है।
-
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में यूक्रेन से चल रहे साइबर ठगों का भारत में हैंडलर बनकर काम कर रहे 52 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता को खरार, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.