राष्ट्रीय - पेज 388
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
-
तहरीक मुस्लिम शबान के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे मौलानाओं पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और बकरीद के मौके पर बड़े जानवरों की कुर्बानी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है।
-
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे।।
-
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
-
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
-
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने बुधवार को अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को 15 जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
-
ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), देहरादून ने 29 मई को विशेष न्यायालय (पीएमएलए), देहरादून के समक्ष पीयूष चंद्र भटनागर और रंजना रावत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत डीएवी (पीजी) कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला मामले के संबंध में एक अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।।
-
तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को घोषणा की कि 18 सितंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु की एकमात्र सीट गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की गई है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.