राष्ट्रीय - पेज 389
-
200 करोड़ रुपए के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। जैकलीन ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।
-
दिल्ली के मालवीय नगर में बहुमंजिला लेमन ग्रीन रेस्तरां में आग लगने की घटना में 21 लोगों की जान चली गई। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को होटल मालिक को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया।
-
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए तटीय राजमार्ग के निर्माण को दो पैकेज के तहत मंजूरी दे दी है। इस राजमार्ग की कुल लंबाई 160.18 किलोमीटर होगी।
-
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार औपचारिक तौर पर धर्मशाला स्थित उनके आवास पर प्रदान की गई। यह सम्मान प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने उन्हें भेंट किया।
-
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में गैर इरादतन हत्या और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई है।
-
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग कैंपस में हुई घटना को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कोचिंग सेंटर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती और अस्थिर ईंधन कीमतों के असर को कम करने के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10,000 करोड़ रुपए की एकमुश्त बजटीय सहायता देने को मंजूरी दी है।
-
बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर फायरिंग और पथराव की घटना के बाद सरकार ने कोचिंग संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए एक नीति बनाने की घोषणा की है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी हाल में विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।
-
बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.