राष्ट्रीय - पेज 406
देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था।
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताए और यह उनके हर फैन के लिए दुख देने वाला था।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 8वें अयोध्या पर्व में भाग लिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रभु श्री राम की चेतना और अयोध्या के शाश्वत महत्व पर गहन विचार रखे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में उतरे। एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और प्रतिदिन करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण चुघ ने शुक्रवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए दोहरे चेहरे की राजनीति, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी के साथ धार्मिक माहौल को और पवित्र बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार ने मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसे लेकर अब संत समाज की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में राष्ट्रपति ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों की प्रशंसा की है और वैश्विक खेल मंचों पर भारत को अपना दबदबा बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
केंद्र सरकार कुकिंग गैस की खपत कम करने के लिए अब इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रही है।
पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तान से हेरोइन भेजने का मामला सामने आया है। रावी दरिया के पार स्थित गांव भरियाल में बीएसएफ ने खेतों में तलाशी के दौरान एक ड्रोन और उसके साथ बंधा हेरोइन का पैकेट बरामद किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


