राष्ट्रीय - पेज 407
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है।
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को शामिल कर रही है। वर्ष 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने को लेकर कहा कि यह साफ संकेत है कि आम आदमी पार्टी अब 'आम लोगों की पार्टी' नहीं रह गई है, बल्कि एक व्यक्ति की पार्टी बनकर रह गई है।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर पहली बार खुलकर बोला और अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की अंतर-राज्यीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1.436 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस (मलाणा क्रीम) बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
भारतीय कंपनियों पर लागत के दबाव को बाजार ऐसे समय पर कम करके आंक रहा है, जब निवेशकों का भारत को लेकर नजरिया सर्तक हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र (फिशरीज सेक्टर) अब खाद्य सुरक्षा, रोजगार और निर्यात आय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला क्षेत्र बन गया है।
मध्य प्रदेश स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन में बनी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब काशी पहुंचेगी। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मौजूदगी में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को सबसे पहले बाबा विश्वनाथ को अर्पित करेंगे।
केंद्र सरकार ने फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देने के अपने पहले के आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है, जो 20 अप्रैल से लागू होने वाला था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


