राष्ट्रीय - पेज 43
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लग गई।
भारतीय सेना ने नुन कुन पर्वतमाला के पास 18,600 फीट की ऊंचाई पर असाधारण सटीकता और साहस का प्रदर्शन करते हुए एक साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन किया। सेना ने तेज हवाओं और खतरनाक भूभाग की परवाह किए बिना एक मरीज को पहाड़ की खड़ी ढलान से सुरक्षित निकाला।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया (सुबह 9:37 तक) रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लघु उद्योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने अंतर-धार्मिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे धार्मिक नेताओं को संगठन का समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों से दुनिया में संघर्ष और अविश्वास के माहौल को बदला जा सकता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संगठन बिना किसी धार्मिक भेदभाव के लोगों की सेवा करता है। उन्होंने अरब देशों के दो विमानों से जुड़ी एक हवाई दुर्घटना के दौरान संगठन की ओर से की गई मदद का उदाहरण दिया, जिनमें ज्यादतर यात्री मुस्लिम थे।
न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित 'यूनिवर्सल वननेस' (सार्वभौमिक एकता) कार्यक्रम में 30 देशों के धार्मिक नेताओं ने नफरत को खत्म करने, उत्पीड़ित समुदायों की रक्षा और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानवता की सेवा में बनी रहे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और कई प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु की तरह काम करता है। मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान की अपनी द्विपक्षीय यात्रा के दौरान ताशकंद में भारतीय समुदाय के बड़े समूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पुणे पुलिस ने गणेशोत्सव समेत आने वाले त्योहारों और शहर में होने वाले विभिन्न आंदोलनों को देखते हुए शनिवार को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 14 दिन तक धारा 37 लागू रहेगी और पांच से ज्यादा लोगों की सभा पर रोक रहेगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल बलूनी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दलित समाज को लेकर राजनीति करने, समाज में विभाजन पैदा करने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


