राष्ट्रीय - पेज 44
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिम बंगाल और हिमालयी इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने के अनुमान हैं।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के इस्लामिक कानून वाले बयान पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों की देश में कोई जगह नहीं है और देश संविधान के मुताबिक ही चलेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना होना चाहिए, जो न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों से प्रेरित होकर देश और समाज के लिए काम करें।।
नेपाल में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के कई हिस्सों में संचार और परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। इस वजह से शनिवार तक इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ लक्ष गोपीसेट्टी समेत कर्नाटक के 17 लोग लापता हैं।
गौतमबुद्ध नगर में मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार और सीतामढ़ी जिला प्रशासन की तत्परता से सुरक्षित निकालकर महाराष्ट्र रवाना कर दिया गया। नेपाल से सीतामढ़ी के रास्ते शुक्रवार रात पटना पहुंचे इन तीर्थयात्रियों को शनिवार सुबह ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। यह उनका दो दिवसीय दौरा है।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और नेपाल को मानवीय मदद भेजने की मांग की है।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे प्रदेश के लोगों का एक समूह सुरक्षित भारत लौट आया है और अब अपने राज्य वापस आ रहा है।।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (सुबह 9:57 तक) शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


