राष्ट्रीय - पेज 580
-
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग अमित शाह ने किया, वह ठीक नहीं था।
-
मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना का दल शामिल होगा। इसके लिए नौसेना का एक विशेष दल मॉरीशस पहुंच चुका है। मॉरीशस का यह राष्ट्रीय आयोजन गुरुवार 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
-
भारतीय वायुसेना ने साल 2024 में अपने सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय वायु सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ की शुरुआत की थी। उसी कड़ी में साल 2026 में ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
-
उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयागराज के दो प्रमुख आस्था केंद्रों के पर्यटन विकास की योजना को मंजूरी दी है।
-
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सहायता योजना 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)' की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी दी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम तिरुचिरापल्ली पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए थे, जिसमें सफेद धोती (वेष्टी) और शर्ट शामिल थी। उनके इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस और विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की 'गंभीरता' और उन दावों की 'सच्चाई' पर सवाल उठाए, जिनमें वह कहते रहे हैं कि सदन के भीतर उनकी आवाज दबाई जाती है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट के हालात पर फिक्र जाहिर की है। केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने संतोष जताया कि खाड़ी देश भी भारतीय लोगों का खास ख्याल रख रहे हैं।
-
दिल्ली के नए उपराज्यपाल के तौर पर बुधवार को तरनजीत सिंह संधू ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार उपराज्यपाल के नेतृत्व में काम करेगी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' को ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.