राष्ट्रीय - पेज 59
भारत की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश भारत के अंग्रेज पुलिस अधिकारी (सहायक पुलिस अधीक्षक) जेपी सांडर्स को गोली मारकर फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने नमन करते हुए याद किया है।।
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है और कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
सावन के पावन महीने की आखिरी सोमवार को देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन तक सुखी जीवन की कामना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने एक पत्र में कहा कि रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता लाता है तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।।
महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हुई है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लॉन्च से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को महिलाओं में अपनी आर्थिक मजबूती के लिए 2,500 रुपए प्रति महीने वाली इस योजना का लाभ उठाने को लेकर दिखे उत्साह की तारीफ की।।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) भर्ती मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई पशु चिकित्सा अधिकारियों (वेटरिनरी ऑफिसर्स) की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है।
भाजपा सांसद कंगना रनौत के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव ने कैसरगंज के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा। रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह को औछी और घटिया सोच वाला व्यक्ति बताया है।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही सामग्री भी पुलिस जांच के दायरे में आ गई है। रांची साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने ‘जेपीएससी रिफॉर्म मंच’ के नाम से संचालित एक्स अकाउंट के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक्स कॉर्पोरेशन को नोटिस जारी किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


