राष्ट्रीय - पेज 61
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है। बता दें कि वर्ष 2023 में 'चंद्रयान-3' की ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को भारत की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्र निर्माण को एक सामूहिक प्रयास बताया। ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि इस राष्ट्रीय मिशन में नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड से धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य का चयन हुआ है। मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित आईआईएमए हेल्थकेयर समिट 2026 को संबोधित किया।।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।
एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि एच1एन1 के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण में है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अभिभावकों और संरक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) समय रहते पूरा करा लें। यूआईडीएआई के अनुसार, 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) देश भर में निर्धारित 200 केंद्रों पर आयोजित की गई। एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई, लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख क्विंटल चीनी का भंडार उपलब्ध है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में काइंड्रिल, ब्लैकरॉक और होल्टेक इंटरनेशनल के सीनियर अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


