राष्ट्रीय
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में व्यापक कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई केनरा बैंक से कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी कंपनी क्राउन मिनरल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (सीएमटीसी) और उसके साझेदारों के खिलाफ की गई।
1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू हो गया है, जो 64 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेता है। इसी को लेकर सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली और फरीदाबाद के बीच नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) रेल सेवा के संचालन को मंजूरी दे दी है।
पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम का ऐलान हो गया है। सुवेंदु भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को फ्रांस की प्रमुख ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत से सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय सर्वोदय विद्यालय, रूप नगर का औचक निरीक्षण किया। क्लासरूम में स्टूडेंट्स के साथ लंबी बातचीत में उनसे पेयजल, फायर सेफ्टी, स्वच्छता, गर्मी को लेकर दी जा रही सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
हंता वायरस के इंसान से इंसान में फैलने की दर काफी कम है, इसलिए इसके महामारी का रूप लेने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। एक नवीनतम रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि भारत में इस वायरस के मौजूदा प्रकोप से जुड़ी कोई व्यापक या आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई मौत सामने नहीं आई है।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम तय हो गया है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी नेता ने बीते कुछ वर्षों में तेजी से अपना कद बढ़ाया है, तो वह नाम है सुवेंदु अधिकारी। आज वे न सिर्फ राज्य में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा हैं, बल्कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भी बनने वाले हैं।
तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (टीएनडीजीई) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने संयुक्त रूप से तीनों स्ट्रीम-साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

