राष्ट्रीय - पेज 78
भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मस्कट, पोंटा डेलगाडा और जिबूती समेत विदेशों के अलग-अलग पोर्ट्स पर इंडियन नेवी के जहाजों की मौजूदगी से समुद्र में भारत की मौजूदगी दिखी।।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी कई गंभीर गलतियां पाए जाने के बाद एनटीए ने यह निर्णय लिया है।
तमिलनाडु विधानसभा द्वारा नीट के खिलाफ पारित किए गए नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को पूरी तरह खत्म किए बिना वंचित और कमजोर वर्ग के छात्रों के हितों की रक्षा नहीं की जा सकती।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कर्मजीवी आवास योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। योजना के तहत पेश किए गए 1,218 फ्लैटों में से 50 प्रतिशत से अधिक फ्लैट पहले ही दिन बिक गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर में किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी हस्तांतरण, 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण और राजस्थान सरकार के 6,262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किया।।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र जुटे हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है। पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने के बाद लालकिले के लिए निकले थे।
भारतीय सेना और एयर इंडिया के बीच हुए सहयोग समझौते ने अब रोजगार के ठोस अवसरों का रूप लेना शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत देशभर से 58 उम्मीदवारों का चयन रोजगार के लिए किया गया है।
भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के अपमान पर गहरा दुख जताया है।
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (टीएनसीसी) और सांसद मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर देश के युवाओं को निराश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके लिए 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' (पीएमआईएस) को ठीक से लागू न कर पाने का हवाला दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


