केरल: सतीशन की फेसबुक पोस्ट गायब: मुख्यमंत्री कार्यालय ने मेटा और

तिरुवनंतपुरम, 5 सितंबर । केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की एक फेसबुक पोस्ट अचानक गायब हो गई है। इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर वरिष्ठ इस्लामिक विद्वान कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के महिलाओं को लेकर दिए गए कथित बयान पर सवाल उठाए थे। इस मामले को लेकर पोस्ट हटाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसको लेकर मेटा और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखा है।

केरल मुख्यमंत्री कार्यालय ने मेटा और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के आधिकारिक फेसबुक पेज से दो पोस्ट हटाए जाने के संबंध में जानकारी दी है।

सीएमओ ने बताया कि ओणम पर्व पर आशा कार्यकर्ताओं के लिए बोनस की घोषणा और नबी दिवस की शुभकामनाएं देने वाले ये पोस्ट पेज से हटा दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मेटा से इन पोस्ट को बहाल करने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अनुसार इन्हें हटाने के कारणों का स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया है।

पत्र में मुख्यमंत्री के सचिव आईएएस रतन यू. केलकर ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि इस्लामी विद्वानों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन द्वारा ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबू बकर मुसलियार की आलोचना करने वाली फेसबुक पोस्ट को हटा दिया गया था।

सीएमओ ने कहा कि बैठक के बाद रील को हटाए जाने का दावा 'असत्य और गलत' है। सीएमओ का कहना था कि फेसबुक रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई सामग्री का ही विस्तार थी और फेसबुक पर एक तकनीकी त्रुटि के कारण इसमें समस्या आ गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी बताया कि सीएम सतीशन का प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा बयान उनके फेसबुक पेज पर पहले से ही उपलब्ध है। सीएमओ ने कहा कि इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा अपना बयान वापस लेने या बदलने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter