राजनीति - पेज 150
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 13,037.66 करोड़ रुपए की लागत वाले जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका के बीच हुए संघर्ष-विराम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के खुलने पर प्रशंसा जताई। वहीं, उमर अब्दुल्ला ने 39 दिन चले इस संघर्ष को लेकर अमेरिका पर सवाल उठाए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने उस बयान पर खेद प्रकट किया है, जिसमें उन्होंने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान गुजरात के लोगों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
पश्चिम बंगाल में अंतिम पूरक सूची जारी होने के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया समाप्त हो गई है। 2011 से मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि के बाद यह पहली बार है जब राज्य में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की मकसद से लाई गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 11 साल पूरे कर लिए हैं।
असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार को निशाना बनाने वाली टिप्पणियों से जुड़े जालसाजी, मानहानि और आपराधिक साजिश के कई आरोप शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अभिनेता से राजनेता बने और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय दक्षिणी तमिलनाडु में अपना चुनाव प्रचार तेज करने जा रहे हैं। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को पुष्टि की कि 8 अप्रैल को तिरुनेलवेली जिले का उनका दौरा निर्धारित है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच टकराव तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर असम पुलिस की तलाशी के बाद सियासी घमासान मच गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में सार्वजनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर के ठेकों में दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के उद्यमियों को शामिल करने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य में अब तक की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


