राजनीति - पेज 158
-
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को शनिवार को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने किया।
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने पैतृक गांव में मतदान किया। उन्होंने शनिवार सुबह झंडूता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर सुंगला गांव में अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी दर्ज की।
-
राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी नोटिस के बावजूद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने से साफ इनकार किया है। इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और हर व्यक्ति को उसका पालन करना चाहिए।
-
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह सात बजे से जारी है। बारिश के बाद भी मतदान को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
-
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने मुख्यमंत्री पद से सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शनिवार को एक बैठक बुलाई है।।
-
बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पास नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने यह बंगला बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है।
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सीबीएसई की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग स्कीम' (ओएसएम) के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के नए आरोप लगाए। उन्होंने इस काम के लिए एडटेक कंपनी को चुनने के फैसले की न्यायिक जांच की मांग की।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।
-
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.