राजनीति - पेज 166
-
केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में वीडी सतीशन ने पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
-
केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार का सोमवार को शपथ ग्रहण होने जा रहा है। वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को सारण के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं।
-
बिधाननगर के सॉल्ट लेक इलाके में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्थानीय टीएमसी कार्यालय से बड़ी संख्या में आधार कार्ड बरामद किए गए। घटना के बाद बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर-36 इलाके में सुबह से तनाव का माहौल बना हुआ है।
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक के कोलैटरल-फ्री लोन (बिना गिरवी ऋण) की व्यवस्था की है, जिसकी गारंटी स्वयं दिल्ली सरकार लेगी।
-
तमिलनाडु की नई बनी सरकार में कई बड़े विभागों को अभी तक मंत्री नहीं मिले हैं। इससे जल्द ही कैबिनेट विस्तार की उम्मीदें बढ़ गई हैं क्योंकि विजय के नेतृत्व वाला प्रशासन अब अपना कामकाज संभाल रहा है।
-
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा जिला प्रशासन पर शिष्टाचार और आवश्यक औपचारिकताओं का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना पर जिला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक शिष्टाचार और अनुभव की कमी को दर्शाती है।
-
शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
-
पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के 72 सरकारी स्कूल शिक्षकों का चौथा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फिनलैंड के लिए रवाना हो गया।
-
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का डिजिटल/ऑनलाइन प्रपत्र भरा। इस अवसर पर उन्होंने 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों की हिस्सेदारी की अपील की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.