राजनीति
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में अपने साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विमान में मौजूद कुछ यात्रियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक व्यवहार किया और नारेबाजी की।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं।
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार एक भव्य समारोह में सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राज्यपाल ने 32 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार इलाके में भाजपा समर्थक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता के बीच राज्य की पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों ने पुलिस को अलर्ट किया है कि वे चुनाव परिणामों के बाद बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता और सरकार गठन में हो रही देरी के चलते राज्य के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करें।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट के विस्तार से पहले, बुधवार को मुख्य सचिवालय में मंत्रिपरिषद की एक बैठक हुई, जिसमें 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।।
मद्रास हाई कोर्ट में अभिनेता और तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय के खिलाफ कथित आयकर अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक रिट याचिका दायर की गई है। यह मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़ा बताया गया है।
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित होने के बाद से अब तक पोस्ट-पोल हिंसा की घटनाओं के संबंध में कुल 200 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार 12 मई को शपथ ले सकती है। विधानसभा चुनावों में गठबंधन की निर्णायक जीत के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

