राजनीति - पेज 26
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी के 'पितृसत्ता खत्म करो' बयान को कांग्रेस के दोहरे मापदंड से जोड़ते हुए सवाल उठाया।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने कांग्रेस द्वारा विकसित 'मिलेनियम सिटी' गुरुग्राम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के हिजाब संबंधी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी की आपत्ति, उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 हजार रुपए देने के डिंपल यादव के वादे, बिहार में बाढ़ की तैयारियों और भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निशा सिंह की नियुक्ति को लेकर प्रतिक्रिया दी। तमाम मुद्दों को लेकर उन्होंने विपक्ष पर जुबानी हमला किया और केंद्र व भाजपा सरकारों की महिला कल्याण और आपदा प्रबंधन नीतियों का बचाव किया।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बुधवार को महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत प्रदेश की हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हुई बस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।
बिहार छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और छात्रों की उचित मांगों पर विचार किया जाएगा।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की ओर से उत्तराखंड, असम और गुजरात में यूसीसी लागू किए जाने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही पैगम्बर मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
ओणम त्योहार के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ओणम हमारी समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का उत्सव है।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रहार किया है। उन्होंने 'वंदे मातरम' के विरोध को लेकर कहा कि देशहित में होने वाले कामों से हमेशा कांग्रेस को समस्या रहती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


