राजनीति - पेज 67
नीट परीक्षा के पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत करीब 100 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कर्नाटक भाजपा के नेताओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता नीट विवाद पर कांग्रेस की राजनीति और राज्य के मुद्दों को नजरअंदाज करने के विरोध में बेंगलुरु में केपीसीसी मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारा समय कीमती है और हम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से तभी मुलाकात करेंगे, जब वे हमारी मांगों को पूरा करने के लिए मानेंगे।
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने घोषणा की कि भाजपा बुधवार को बेंगलुरु स्थित कर्नाटक कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर नीट मुद्दे को लेकर "राजनीतिक ड्रामा" करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कर्नाटक के गंभीर मुद्दों, जैसे सूखे की स्थिति और आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई मौतों की अनदेखी कर रही है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कोडंगल में एक रैली और धरने का नेतृत्व किया। यह विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य की हिरासत में लिए जाने के खिलाफ किया गया था।
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को हनुमानगढ़ी को लेकर दिए अपने पहले के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि नमाज हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नहीं बल्कि मंदिर परिसर के 52 बीघा क्षेत्र के भीतर अदा की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके पहले के बयान को अधूरा समझा गया और उन्होंने केवल उस सवाल का जवाब दिया था, जिसमें मीडिया ने सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने के बारे में पूछा था।
नीट परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए संसद में चर्चा की मांग की है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि नीट समेत कई मुद्दों पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
छात्रों के विरोध प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को मंगलवार को उठा ले गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सांसदों को अलग-अलग जगहों में रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना दे रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कई सांसदों को पुलिस ने हटा दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


