राजनीति - पेज 86
दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (18 से 20 जून) जन कल्याण शिविरों के दूसरे दिन दिल्लीवासियों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न केंद्रों पर रिकॉर्ड 28,107 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ उठाया।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक व्यक्ति के हथियार के साथ पकड़े जाने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।।
पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब तीन दिनों से फरार चल रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेजिना बीबी पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है।
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगालवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत की अवमानना करने के मामले में नोटिस भेजा है।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान परशुराम से किए जाने पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और भविष्य में करारा जवाब भी मिलेगा।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से राइटर्स बिल्डिंग तक 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में मंत्री इंद्रनील खान, अग्निमित्रा पॉल, तापस रॉय, विधायक विजय ओझा, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और अन्य लोग शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित हरीश चटर्जी स्ट्रीट में छापेमारी की। इस बार सीआईडी अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी के घर पहुंचे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की सहकारी पहलों पर समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। इन पहलों का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करना, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और सहकारी उत्पादों की वैश्विक पहुंच को निर्यात के माध्यम से विस्तार देना है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नशीले पदार्थों और गैर कानूनी ड्रग्स से बचाने समेत सीमा सुरक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर बातचीत की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


