राजनीति - पेज 84
-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास दर को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और स्थिर नेतृत्व का परिणाम बताया।
-
मणिपुर के 9 नागा विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे राज्य में हाल की घटनाओं और छह नागा नागरिकों की कथित हत्या और उनके शवों को क्षत-विक्षत करने के मामले में कुकी-जो नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
-
बिहार की सियासत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तीन विधायकों से जुड़े गंभीर आरोपों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के आरोपों के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
-
भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिंदम देब ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया है।
-
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान हाई कोर्ट में तबादला करने की सिफारिश की है। इस बीच जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्यों से छुट्टी पर रहेंगे।
-
कर्नाटक में भाजपा मंगलवार से कांग्रेस के खिलाफ 10 दिन की पदयात्रा शुरू करने जा रही है। यह पदयात्रा 10 सितंबर तक चलेगी और 9 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
-
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार पर हमला तेज कर दिया है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि वह बेंगलुरु कब आ रहे हैं और केपीएससी पीड़ितों से कब मिलेंगे?
-
नई दिल्ली में आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (एएफटी) की प्रिंसिपल बेंच ने एक डिफेंस कर्मचारी, जिसने खुद के 'गे' होने की बात मानी थी, को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश को 'रूटीन डिस्चार्ज' में बदल दिया है।।
-
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर दलितों का अपमान करने और फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाने का आरोप लगाया। यह प्रतिक्रिया उस समय आई, जब हल्द्वानी में हुए "शुद्धिकरण" विवाद पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
-
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि जिस अंकित बालियान की हत्या पर अखिलेश यादव राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.