राजनीति - पेज 83
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे, जहां वे बेंगलुरु में एक धार्मिक कार्यक्रम और नशामुक्त भारत पर आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे।
बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार से लंबे समय तक जुड़ा रहा पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में आपातकाल (इमरजेंसी) पर अध्याय शामिल किए जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। एक तरफ सत्ता पक्ष इसे छात्रों को सच्चाई से अवगत कराने की पहल बता रहा है, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे गलत ठहराने में जुटा हुआ है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। सरकार के इस अहम कदम से राज्य के कानूनी और सामाजिक ढांचे में बदलाव आ सकता है।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर साधु-संतों ने रोष जाहिर किया। आक्रोशित संतों ने केजरीवाल ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए और उनका पुतला भी फूंका।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि एफआईआर में चंपत राय का नाम शामिल नहीं है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि दशकों तक आपातकाल के काले अध्याय को देश की सामूहिक स्मृति से मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का फैसला करके इतिहास के साथ न्याय किया गया है।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान से जुड़े उस कथित फर्जी वीडियो को लेकर हमला बोला, जिसमें वो गुरु का अपमान करते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे का व्यापक विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी लिस्ट में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश महामंत्री, 19 प्रदेश मंत्री समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


