राजनीति - पेज 93
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देश भर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सुशासन और प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। विभाग आवंटन की सूची आधिकारिक अधिसूचना के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेज दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे एक कमजोर पार्टी बताया, जिसमें अंदरूनी कलह है और विचारधारा की कमी है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी सिमटकर एक-नेता वाली संरचना बन गई है, जहां असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने बुधवार को अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को 15 जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को घोषणा की कि 18 सितंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु की एकमात्र सीट गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की गई है।।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंत्रियों और विधायकों के साथ बस से दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश सरकार के लगभग 19 महीने के कार्यकाल की समीक्षा के लिए बैठक की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


