राजनीति - पेज 92
कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि रेड्डी पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही और मंत्री के रूप में अपना काम जारी रखेंगे।
पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शनिवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बीच हुई बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई।
राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 8 जून को संभावित इंडिया ब्लॉक की बैठक में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल होंगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व भर की क्रिकेट को चौंकाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे से जुड़ा मामला सुलझा लिया गया है और अब इस मामले पर किसी भी तरह की अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे की झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने सूरत शहर की प्रशंसा की और कहा कि इस जीवंत शहर से हमने मिलकर भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का अपना संकल्प दोहराया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) के नतीजों में डाटा लीक होने के आरोपों को खारिज कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार नामों को मंजूरी दी है।
उत्तराखंड को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोलते हैं?।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही, राज्य की नई सरकार का गठन पूरा हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


