विज्ञान/प्रौद्योगिकी - पेज 22
-
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के इस्तेमाल से ई10 पेट्रोल के लिए डिजाइन किए गए कुछ पुराने वाहनों में ईंधन दक्षता (माइलेज) में मामूली कमी आ सकती है। हालांकि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहनों में खराबी आने का कोई सत्यापित (वेरिफाइड) प्रमाण नहीं मिला है।
-
भारत और स्पेन अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई-बिजुम को आपस में जोड़ने को लेकर बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हो गए हैं। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दी गई।
-
केंद्रीय मंत्री मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को बेंगलुरु में रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड लेबोरेटरी में 'व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी' पर आधारित 'इंडियन स्टैंडर्ड टाइम' (भारतीय मानक समय) प्रसार प्रदर्शन नेटवर्क का उद्घाटन किया।।
-
सरकार-समर्थित आधार ऐप ने 4 करोड़ (40 मिलियन) डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि डिजिटल पहचान (डिजिटल आइडेंटिटी) सेवाओं को तेजी से अपनाए जाने का संकेत देती है।
-
वर्ष 2018 में इसरो के दो पूर्व वैज्ञानिकों द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी सपना आज भारत के निजी स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी सफलता की कहानी बन चुका है। पवन कुमार चंदाना और नागा भरत डाका के नेतृत्व में स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत का पहला सफल निजी ऑर्बिटल लॉन्च कर इतिहास रच दिया है।
-
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनोवेट इंडिया मायगव प्लेटफॉर्म पर 'इंडिया पोस्ट मैस्कॉट डिजाइन कॉन्टेस्ट' शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के तहत देश भर के नागरिकों को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक मैस्कॉट डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
-
स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट ने मिशन आगमन के तहत शनिवार को सफल ऑर्बिटल लॉन्च कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर उद्योग जगत के नेताओं ने इसे भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
-
भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। 'विक्रम-1' ने अंतरिक्ष में अपनी तय कक्षा (ऑर्बिट) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है।
-
हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस शनिवार को अपने पहले कक्षीय प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की ओर अग्रसर है।।
-
सरकार की 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना का उद्देश्य देश के अधिक से अधिक क्षेत्रीय शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ना है। इस योजना के तहत भारत के विमानन क्षेत्र में एक और परिवर्तनकारी पहल के रूप में 100 नए हवाई अड्डों और 200 आधुनिक हेलीपैड के निर्माण की परिकल्पना की गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.